स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को नमन के साथ पत्रकार एसोसिएशन का शपथ समारोह हुआ सम्पन्न……

शादाब हुसैन पाँचवीं बार, आनंद गुप्ता चौथी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को नमन के साथ पत्रकार एसोसिएशन का शपथ समारोह हुआ सम्पन्न……

बहराइच : (NNI 24) जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन बहराइच का ईद–होली मिलन, शपथ ग्रहण, परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सभागार में जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह की शुरुआत देशभक्ति से ओत-प्रोत उस भावुक क्षण से हुई जब संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लालता प्रसाद के पुत्र राम सेवक तथा महान सेनानी चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के वंशज आदित्य भान सिंह का अंगवस्त्र व पुष्पवर्षा कर विशेष सम्मान किया। सभागार कुछ पल के लिए सम्मान, इतिहास और गर्व से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाँचवीं बार निर्वाचित मंडल अध्यक्ष शादाब हुसैन तथा विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष देवीपाटन मंडल सैयद अकरम सईद उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा व जिला महामंत्री दीप प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए परिचय पत्र वितरित किए।
जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, जिन्हें चौथी बार नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है, ने सभी पत्रकारों को निष्पक्ष, स्वस्थ, निर्भीक एवं मिशन-प्रधान पत्रकारिता की शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती पत्रकार की सत्यनिष्ठा से ही संभव है, और संगठन पत्रकारों के अधिकारों व मर्यादा की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। मुख्य अतिथि शादाब हुसैन ने कहा कि पत्रकारिता कठिन दौर से गुजर रही है, लेकिन घबराने की बिलकुल आवश्यकता नहीं है; संगठन पत्रकारों की हर समस्या पर अब त्वरित एक्शन लेगा और किसी भी साथी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार जयचंद सोनी ने पत्रकारिता की गिरती विश्वसनीयता को समाज के लिए चिंताजनक बताते हुए इसे सुधारने की आवश्यकता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सैयद अकरम सईद ने कहा कि संगठन की आत्मा आपसी एकता, तालमेल और अनुशासन में निहित है, जिसे सभी साथियों को बनाकर रखना होगा। जिला महामंत्री दीप प्रकाश श्रीवास्तव ने भी सभी पत्रकारों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।
कार्यक्रम को महेंद्र कुमार मिश्रा, आकाश जायसवाल, रशद महमूद, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव एवं अजमल शाह सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर देवीपाटन मंडल, बहराइच, नानपारा, कैसरगंज, महसी, श्रावस्ती व भिनगा क्षेत्र से सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे जिनमें आकाश जायसवाल, सुरेश श्रीवास्तव , दिनेश कुमार शर्मा, सुहेल यूसुफ, आफताब वारसी, मानस यज्ञसैनी, मंशाद अहमद, मोहम्मद बिलाल, विमल श्रीवास्तव, रमेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद अनवार खान मोनू, सैयद नसीम रिजवी, रियाज अहमद, जगत मलिक, सीताराम गुप्ता, मुकेश टंडन, मोहम्मद सलीम, दिनेश यादव, नूर आलम वारसी, हरगोविंद पांडेय, छोटेलाल वर्मा, संजय अग्रवाल, गुलशन अवस्थी, अब्दुल कादिर (तहसील अध्यक्ष नानपारा), प्रमोद कुमार, असलम खान, अहमद हुसैन, रोहित कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल माजिद, मोहम्मद इमरान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। समारोह के अंत में नए सदस्यों को फार्म वितरित किए गए तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई।
कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत, पत्रकारिता की निष्ठा और संगठन की एकता—तीनों का अद्भुत संगम बनकर अविस्मरणीय साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *