आगामी विधान सभा चुनाव नही लड़ेगे पूर्व मन्त्री नसीमुद्दीन सिददीकी*******
अब्दुल अज़ीज़
बहराइच : (NNI 24) पी डी ए को मज़बूत करने का संकल्प लिए उत्तरप्रदेश के विभिन्न ज़िलों का दौरा कर रहे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज यहां साफ़ कर दिया कि उनका आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।
दो दिवसीय बहराइच और श्रावस्ती के दौरे पर आए श्री सिद्दीकी ने आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि संविधान में विश्वास रखने वालो की पहली प्राथमिकता है कि प्रदेश की अलोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंके,जिसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिताऊ प्रत्याशियों के चयन का ज़िम्मा खुद ले रखा है। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज़िलों का जब मै दौरा करता हूं तो वहां के तमाम लोग मुझसे चुनाव लड़ने का आग्रह करते है और कुछ लोग कयास लगाने लगते हैं कि मैं चुनाव लड़ने का इच्छुक हूं।इसी प्रकार जब लखनऊ में पार्टी को मज़बूत करने के अभियान पर निकलता हूं तो लखनऊ पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के लोग मुझपे चुनाव लड़ने के लिए दबाव बनाने लगते हैं।पूर्वी उत्तर प्रदेश और बहराइच व श्रावस्ती के दौरे पर निकलता हूं तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मेरे पुराने साथी कहते है कि मैं यहां से आगामी चुनाव लड़ूं।इसलिए मुझे स्पष्ट करना है कि मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।श्री सिद्दीकी ने कहा कि मेरा सभी से अनुरोध है कि पहले से पार्टी के बहुत से नेता और जीते हारे प्रत्याशी पार्टी टिकट के दावेदार हैं वो सभी संघर्ष करें और पार्टी को मज़बूत करें।
श्री सिद्दीकी ने कहा कि सपा का मै एक सिपाही हूं और मैंने चुनाव न लड़ने की बात पार्टी नेतृत्व को भी बता दिया है फिर भी यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मेरे लिए देश के जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का निर्णय लेंगे तो हम वहां जाकर पूरी ताक़त से चुनाव लड़ेगे।

Cheif Editor
7607966260
