पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया,इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी हुआ आयोजन******
अब्दुल अज़ीज़
बहराइच : (NNI 24) भारत रत्न एवं पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती आज सदभावना दिवस के रूप में मनाते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा आजाद बेग के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव डा अजीमुल्ला खान ने गौतम गाजी पाली क्लीनिक पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर दर्जनों मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर श्री खान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आपसी भाईचारा, सदभावना व सहयोग प्रदान करने के तहत सेवा, समर्पण और जन कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।आज इसी उद्देश्य से पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान किया गया।इस अवसर पर कुलदीप यादव, रिन्कू यादव, नदीम अहमद, मोहित, आर्यन व रिया जायसवाल आदि मौजूद रहीं।

Cheif Editor
7607966260
