गरीब यतीम लड़की के निकाह में इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ……
बहराइच : (NNI 24) समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट ने दिनांक 30 मार्च 2026 को मोहल्ला बशीरगंज की एक गरीब यतीम लड़की के निकाह के लिए आर्थिक एवं आवश्यक सहायता प्रदान की। इस नेक कार्य से न केवल जरूरतमंद परिवार को सहारा मिला, बल्कि समाज में इंसानियत और भाईचारे का एक बेहतरीन संदेश भी गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंधक मौलाना शहाबुद्दीन कासमी सहित सलीम अहमद, अब्दुल अलीम खान, मोहम्मद आरिफ, गुड्डू एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दुआ की कि अल्लाह इस नेक काम को कुबूल फरमाए और नवविवाहित जोड़े को खुशहाल जिंदगी अता करे।
इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट लगातार समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया है।

Cheif Editor
7607966260
