*मिशन सेफ फ्यूचर-2 अभियान के तहत परिवहन बिभाग द्वारा  शहर में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*******

*मिशन सेफ फ्यूचर-2 अभियान के तहत परिवहन बिभाग द्वारा  शहर में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*******

बहराइच : (NNI 24) शासन की मन्शा के अनुकूल स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाया जा रहा है।परिवहन विभाग द्वारा संचालित मिशन सेफ फ्यूचर-2 अभियान के तहत आज शहर के विभिन्न इलाकों में परिवहन अधिकारी द्वारा स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई स्कूली वाहनों को रोककर जांच की गई। वाहनों के फिटनेस, परमिट, जरूरी दस्तावेज और निर्धारित सुरक्षा मानकों को परखा गया।

जांच के दौरान मानकों में कमी पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान स्कूली वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

परिवहन विभाग का कहना है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनफिट और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *