स्वास्थ्य सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नेता डॉ अज़ीमुल्ला द्वारा लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर……
बहराइच : (NNI 24) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ अज़ीमुल्ला खान द्वारा आज स्वास्थ्य सृजन अभियान के तहत शहर के गोलवा घाट स्थित गौतम गाजी पाली क्लीनिक पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में संगठन के प्रदेश महासचिव डॉक्टर अजीमुल्ला खान ने लगभग 110 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर डॉ अजीमुल्ला खान ने मरीजों को सुझाव देते हुए कहा कि अपने शरीर का ध्यान रखना इस व्यस्त जीवन में बहुत आवश्यक है,अक्सर देखा जाता है कि लापरवाही करने से रोग गंभीर अवस्था में परिवर्तित हो जाता है जिससे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा की सभी मरीजों को समय-समय पर अपना चेकअप अवश्य कराना चाहिए ताकि वह लेटेस्ट जानकारी से अवगत होते रहे। इस अवसर पर सभी आए हुए मरीजों को निशुल्क दवाई दी गई तथा शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच कर उन्हें अवगत कराया गया। इस शिविर में महिलाओं,बूढ़ों,बच्चों एवं नौजवानों ने भाग लेकर इस बदलते हुए मौसम में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाएं पाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

Cheif Editor
7607966260
