*हास्य कवि पी के प्रचण्ड के जन्म दिवस पर उमड़ा साहित्यकारों का हुजूम,मुस्कान केसरी अदील मंसूरी सहित एक दर्जन साहित्यकारों को अवध वाटिका साहित्य गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित*******

*हास्य कवि पी के प्रचण्ड के जन्म दिवस पर उमड़ा साहित्यकारों का हुजूम,मुस्कान केसरी अदील मंसूरी सहित एक दर्जन साहित्यकारों को अवध वाटिका साहित्य गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित*******

अब्दुल अज़ीज़

बहराइच : (NNI 24) अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच के तत्वावधान में आयोजित नियमित पाक्षिक कवि गोष्ठी का आयोजन सेनानी भवन सभागार बहराइच में किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीपति पुरुस्कार प्राप्त बाराबंकी के साहित्यकार अदील मंसूरी ने की ।संचालन तिलक राम अजनबी ने किया ,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद बहराइच के परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता जी रहे। यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष पी0के0प्रचंड जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उर्दू एकाडमी लखनऊ से प्रकाशित वयोवृद्धि शायर जव्वाद वारिस की नात‌ व मनक़बत का शेरी संग्रह मता-ए-सुख़न का विमोचन व युवा रचना व अफसानानिगार रुखसाना परवीन अफसाना-ए-हक़ीकीकी का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच की ओर से जनपद देवरिया की कवयित्री क्षमा श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर बिहार की सुश्री मुस्कान केशरी, बहराइच की मधुलिका स्वरूप, सीतापुर की सुमन मनीष मिश्रा, लखनऊ के कवि हरि गोविन्द यादव, शायर अतीक कासगंजवी, डाक्टर सरवर बहराइची, आमिल गोण्डी ,शौहर गोण्डवी, डा0 शाद बलरामपुरी, जव्वाद वारिस को अज़्म गोण्डी को संस्था के संरक्षक आदरणीय राम सागर राव जी (पूर्व विधायक),अध्यक्ष पी0के0प्रचण्डजी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध राज गुप्ता जी, अध्यक्षता कर रहे अदील मंसूरी, उपाध्यक्ष रईस सिद्दीकी,संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमती सारंधा रानी व अन्य सदस्यों ने अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया तत्पश्चात कवि राघवेंद्र त्रिपाठी की वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ फिर कवि विनोद कश्यप, महीप चन्द कनौजिया, रामसूरत वर्मा जलज, शैलेन्द्र मिश्रा, अ0रफी खान बम्पर, रईस सिद्दीकी, डा0ऋचा श्रीवास्तव, सुश्री रंजीता राज, सुभाषित श्रीवास्तव अकिंचन, शैलेन्द्र सागर शुक्ल, डा0सगीर अहमद, डा0मुबारक ,अल्लन बहराइची,श्रीमती लल्लू देवी, रुखसार परवीन, उमर नानपारवी, अज्म गोण्डवी, जमाल अजहर, शहनवाज खान सहित सभी कवियों /शायरों ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अवध राज गुप्ता जी ने भी अपनी रचना पढ़ी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के संगठन मंत्री श्री रमेश चन्द्र मिश्र व संस्था के संरक्षक आदरणीय राम सागर राव जी ने सभी कवि एवं साहित्य प्रेमी बंधुओं की सराहना की तथा आशीर्वचन प्रदान किया अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अदील मंसूरी ने पी0के0प्रचंड जी को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए सभी का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर संजय वर्मा एडवोकेट, धनुषधारी चौरसिया एडवोकेट, दीपेन्द्र पाण्डेय, राजकिशोर वर्मा एडवोकेट, अनूप पाल सहित अन्य तमाम साहित्य प्रेमी बंधु उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का आनन्द प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *