ब्रज संस्कृति में प्राचीन वस्तुओं का संरक्षण’ विषय पर संगोष्ठी का  किया गया आयोजन…….

ब्रज संस्कृति में प्राचीन वस्तुओं का संरक्षण’ विषय पर संगोष्ठी का  किया गया आयोजन…….

सुनील शर्मा

मथुरा ,वृंदावन ( बहुलावन) : (NNI 24) छटीकरा-राधा कुंड मार्ग स्थित ब्रज लोक कला एवं शिल्प संग्रहालय में आज स्वर्गीय रसिक बिहारी ‘विभू’ जी महाराज के जन्मदिवस पर उनकी पुस्तक ‘ब्रज खिरक’ के लोकार्पण अवसर पर ‘ब्रज संस्कृति में प्राचीन वस्तुओं का संरक्षण’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया,

जिसका शुभारंभ पीपा पीठाधीश्वर बाबा बलराम दास जी महाराज, पूर्व विधायक हुकम चंद्र तिवारी, समाजसेवी गिरधारी लाल खंडेलवाल और कपिल देव उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में संतों, विद्वानों और गणमान्य नागरिकों ने विभू महाराज की छवि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बाबा बलराम दास महाराज ने कहा कि ब्रज की संस्कृति को बचाने का जो सपना विभू महाराज ने देखा था, वह संग्रहालय के रूप में साकार हो रहा है।
पूर्व विधायक हुकम चंद्र तिवारी ने ब्रज के वनों के पुनर्स्थापन और प्राचीन वस्तुओं के संकलन पर बल दिया।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद्र दुबे ने ब्रज की महिमा पर प्रकाश डाला, जबकि ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने संग्रहालय की स्थापना और विभू महाराज के जीवन पर अपने संस्मरण साझा किए।
कार्यक्रम में तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के गोपाल भैया, श्याम सुंदर गौतम, आर्किटेक्ट हरीश त्रिपाठी, पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा, गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने विभु जी के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के समापन पर विभू महाराज की अर्धांगिनी श्रीमती श्रुति शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभू महाराज पर आधारित वृतचित्र का प्रदर्शन और साधु सेवा भी की गई।

कार्यक्रम का संचालन गीता शोध संस्थान के चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने किया। उन्होंने विभू महाराज द्वारा स्थापित संग्रहालय पर कविता का पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *