भारतीय जनता पार्टी ने मनाया अपना 47वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ किये गये विभिन्न कार्यक्रम *****

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया अपना 47वां स्थापना दिवस
जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ किये गये विभिन्न कार्यक्रम *****

अब्दुल अज़ीज़

बहराइच : (NNI 24) विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी आज 6 अप्रैल को अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है इस अवसर पर बहराइच में पार्टी कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया तथा वरिष्ठ नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्यय व श्यामता प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद सभी अतिथियों का स्वागत के पश्चात उदबोदन शुरू हुआ जिसके पश्चात जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए कहा कि 1980 में जब पार्टी की स्थापना हुई थी तब परिस्थितिया विषम थी आज पार्टी कार्यकर्ता इस स्थापना दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रहा है। जिले भर में बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किये गए है प्रदेश उपाध्यक्ष mlc पदम् सेन चौधरी ने कहा की पार्टी हमेसा से राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता निश्वार्थ सेवा अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिब्धता के लिए जाने जाते है विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा की – भाजपा का मूल मंत्र हमेशा स्पष्ट रहा है, नेशनल फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट। इसी मूल भावना के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र-सेवा में समर्पित है।पूर्व विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा की भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त, सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है।
तथा कार्यक्रम में उन अनगिनत कार्यकर्त्ताओ को भी याद किया गया जिनके समर्पण और बलिदान ने दसको से पार्टी के विकास को आकर दिया है अंत में भारतीय जनता पार्टी व जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा उनके परिजन को सम्मानित किया किया
इस अवसर पार्टी जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय जी प्रदेश उपाध्यक्ष mlc पदम् सेन चौधरी जी सदर विधायक अनुपमा जायसवाल जी विधायक सुभाष त्रिपाठी जी मुकुट बिहारी वर्मा जी श्याम करण टेकड़ीवाल जी राम अंचल सेंगर जी संचित सिंह जी सुधा शुक्ला जी गुरदेव सिंह नागर जी अन्य जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *