सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बहराइच पहुँचने पर किया गया जोरदार स्वागत……

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बहराइच पहुँचने पर किया गया जोरदार स्वागत……

अब्दुल अज़ीज़

बहराइच : (NNI 24) समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एक निजी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने सोमवार को जनपद बहराइच पहुँचे। जहां पर जनपद की सीमा घाघरा घाट से लेकर जिला पार्टी कार्यालय तक सपा नेताओं व कार्यकर्ताओ के हुजूम ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के जिला पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सूबे के पूर्व मंत्री यासर शाह, जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, विधायक कैसरगंज आनंद यादव, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कैसरगंज पंडित भगतराम मिश्रा, पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिला महामंत्री सुनील निषाद, जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्रा, अनिल यादव, रामजी यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, जिला पंचायत सदस्य सुन्दर लाल बाजपेयी, नंदेश्वर यादव आदि वरिष्ठ नेताओं ने फूल मलाओं से किया हार्दिक स्वागत। स्वागत पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओ व नेताओं धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि बहराइच का अपना इतिहास है, समाजवादी पार्टी के लिय बहराइच गढ़ मानी जाती है, नेता जी मुलायम सिंह यादव भी बहराइच से अपना लगाव रखते आये थे और अखिलेश जी भी बहराइच से खासा जुड़ाव रखते है । उन्होंने आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा जारी PDA संकल्प पत्र को पढ़ते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग सामाजिक न्याय के राज के संदेश दूत बनकर अपने गाँव-गली-मोहल्लो के हर घर तक जाएंगे और लोगों को एक साथ जोड़कर पार्टी के नीतियों, विचारधारा व जनहित में सपा सरकार में किये गये विकास कार्यों से अवगत कराएंगे और संविधान व आरक्षण के रक्षा के लिए PDA के नायक अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। तत्पश्चात प्रेस को संबोधित करते हुए श्री पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा कि भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिक विचारधारा की पार्टी है वह देश में भाईचारा नही लाना चाहती है, वह देश में हिंदू-मुस्लिम तनाव पैदा कर रही है, मंदिर – मस्जिद करा रही है, हर एक वर्गों में विद्वेष पैदा कर रही है, भारतीय जनता पार्टी देश की हितकारी नही है। उत्तर प्रदेश की जनता चौराहे पर खड़ी है और इस इंतजार में है कि कब चुनाव हो जाये कब इस ढोंगी नफरती भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंके। समाजवादी पार्टी का DNA भारत की रक्षा के लिए, नौजवानो के रोजगार के लिए, PDA के लोगों को न्याय व उनका हक दिलाने के लिए, महिलाओं, बहन- बेटियों के सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से शुद्ध है। सपा मुखिया अखिलेश जी के PDA नारे से भाजपा बुरी तरह बौखलाई है जिससे वह अनाप – सनाप बयानबाजी कर रही है।
इस मौके पर मो० तारिक़, विजय साहू, पेशकार राव, जीतेन्दर मौर्य, अयोध्या सोनी, इक़बाल मंसूरी, मेराज अहमद, नशीबुन्निशा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व नेता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *