बहराइच में एक बार फिर आयोजित होने जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन,14 जून को बहराइच में होगा भव्य अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन……..
बहराइच : (NNI 24) जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हिंदी मीडिया सेन्टर चौक बाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें आगामी 14 जून को आयोजित होने वाले “अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शादाब हुसैन ने की जबकि बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन इस वर्ष और भी भव्य रूप में संपन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। संगठन पदाधिकारियों ने इसे पत्रकार एकता, सम्मान और संवाद का ऐतिहासिक आयोजन बताया।
सम्मेलन की सफलता को लेकर विभिन्न समितियों का गठन करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। खान-पान व्यवस्था की जिम्मेदारी गुलशन अवस्थी, रितेश मलिक, रियाज अहमद एवं पंकज जायसवाल को दी गई। माल्यार्पण व्यवस्था का दायित्व अशोक पाठक और अवांकित श्रीवास्तव को सौंपा गया, जबकि बैज व्यवस्था की जिम्मेदारी जगत मलिक एवं संजय अग्रवाल को दी गई।।बैठक के दौरान पत्रकारों के उत्पीड़न के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की गई तथा पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर अजमल शाह, अवांकित श्रीवास्तव, मो. समीर खान (नानपारा), सचिन श्रीवास्तव, अशोक कुमार पाठक (बाबागंज), वीरसेन वर्मा, शकील अहमद, सलीम आजाद, मोहम्मद आशिक अली, छोटेलाल वर्मा, रोहित श्रीवास्तव, नसीम रिजवी, सीताराम, युसुफ, जगत मलिक, रितेश मलिक, रमेश कुमार गुप्ता,अनवार खां सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Cheif Editor
7607966260
