बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे कटैला पुरवा के ग्रामीण, सरकारी मदद का इंतजार

बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे कटैला पुरवा के ग्रामीण, सरकारी मदद का इंतजार

भोलू तिवारी

महसी/बहराइच : (NNI 24) जनपद बहराइच की तहसील महसी क्षेत्र के पूरे सीताराम के मजरा कटैला पुरवा में ग्रामीण इन दिनों बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। गांव में जलभराव के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित है और ग्रामीणों को आवागमन सहित रोजमर्रा के कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि विषम परिस्थितियों के बावजूद अभी तक उन्हें अपेक्षित सरकारी सुविधा नहीं मिल सकी है। पानी घरों के आसपास जमा होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गरीब परिवारों के सामने रहने और खाद्यान्न को सुरक्षित रखने की भी चुनौती बनी हुई है।

मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान संजय सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव प्रभावित परिवारों का तत्काल सर्वे कराकर राहत सामग्री, सुरक्षित आवागमन तथा अन्य जरूरी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *