31 अगस्त को होगी नेपाल रेलवे ट्रैक पर ऐतिहासिक ट्रेन संचालन , ट्रेन संचालन शुरू होने से पहले डीएम-एसपी ने परखी कार्यक्रम की तैयारियां******

31 अगस्त को होगी नेपाल रेलवे ट्रैक पर ऐतिहासिक ट्रेन संचालन , ट्रेन संचालन शुरू होने से पहले डीएम-एसपी ने परखी कार्यक्रम की तैयारियां******

अब्दुल अज़ीज़

बहराइच : (NNI 24) नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन रूपईडीहा से 31 अगस्त 2026 को बहराइच से नवनिर्मित, विद्युतीकृत बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन तथा गाड़ी संख्या 14213/14 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस ट्रेन, गाड़ी संख्या 15131/32 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन और गोंडा-बहराइच के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 75109/10 एवं 75111/75112 डेमू ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक के विस्तार कार्य के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद व अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन रुपईडीहा, जनसभा स्थल, हेलीपैड एवं पार्किंग स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन के पूरे परिसर एवं प्लेटफार्म का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, जनसभा स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इसके साथ ही ट्रेन संचालन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस एवं रेलवे अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से पूर्व सभी तैयारियां प्रत्येक स्तर पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था में कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल एवं रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आने-जाने वाले लोगों, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग तथा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के दौरान यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मा. मंत्री रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से उदघाटन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *