वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, मथुरा के सदस्यों द्वारा ब्रज लोक कला एवं शिल्प संग्रहालय का किया गया भ्रमण…….

सुनील शर्मा

मथुरा : (NNI 24) वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, मथुरा के लगभग 60 सदस्यों ने छटीकरा राधाकुण्ड रोड़ पर स्थित ब्रजलोक कला एवं षिल्प संग्रहालय का अवलोकन किया।
संग्रहालय में रखी ब्रज की प्राचीन वस्तुओं जिसमें ब्रज की प्राचीन लोक परम्पराओं और यहां लोगों की प्राचीन वस्तुओं को देखा जैसे झोंपडियों तथा ग्रामीण परिवेश में उपयोग आने वाली वस्तुओं, रसोई में उपयुक्त होने वाली सभी वस्तुओं को वरिष्ठ नागरिकों ने देखा तथा यहां रखी गयी कला एवं शिल्प की वस्तुओं को सहेज कर रखने की प्रसन्षा की और इसकी युवाओं को देखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक गोयल ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों को संग्रहालय में रखी वेष कीमती तथा प्राचीन ब्रज व ग्रामीण परिवेष की वस्तुओं को देखकर बहुत अच्छा लगा और यहां संजोकर रखी गई प्राचीन वस्तुओं को आने वाली पीढी को अवष्य देखनी चाहिए, और अपने परिवारीजनों व युवाओं और बच्चों को इसको दिखाना चाहिए। जिससे आज की युवा पीढ़ी प्राचीन सभ्यता व प्राचीन ब्रज के रहन सहन से परिचित हो सकेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के 60 से अधिक सदस्यों ने संग्रहालय का अवलोकन किया जिसमें कला साधिका श्रीमती उमा शर्मा, राधे श्याम बंसल, बिहारी लाल गुप्ता, अनिल कुमार गर्ग, हीरा लाल शर्मा, मुनेश कुमार सिंह, हर प्रसाद, नवनीत कुमार अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, सुरेश कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र अग्रवाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *