बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा पत्रकारों का जनसैलाब,15 अगस्त के अवसर पर पत्रकारों ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली,देश प्रेम की भावनाओं से गूँजा आसमान……..

 

बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा पत्रकारों का जनसैलाब,15 अगस्त के अवसर पर पत्रकारों ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली,देश प्रेम की भावनाओं से गूँजा आसमान……..

अब्दुल अज़ीज़

बहराइच : (NNI 24) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बहराइच में पत्रकारों द्वारा एक भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में पत्रकारों ने रैली में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस ऐतिहासिक क्षण को चार चाँद लगाते हुए जिला बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश शुक्ला ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया तथा अन्त तक रैली में शामिल रहे। रैली में पत्रकारों का जनसैलाब उमड़ता देख आम नागरिकों में भी देश प्रेम का जज़्बा हिचकोले लेने लगा और जैसे जैसे रैली आगे बढ़ती रही वैसे वैसे नागरिकों का भी साथ और प्रेम रैली को मिलता रहा,रास्ते भर जहां लोगों के भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

पत्रकारों ने एकजुटता के साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूती का भी जन सामान्य तक अपना संदेश पहुंचाने का काम करते हुये देश भक्ति का पैगाम दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा बाइक रैली का स्वागत किया।

पत्रकारों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है।

भव्य तिरंगा बाइक रैली ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *