डीएम की जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांग फरियादी को मिली ट्राइसाईकिल की सौगात,साथ में आये बच्चे का स्कूल में दाखिला कराने के लिए बीएसए को दिया निर्देश******

डीएम की जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांग फरियादी को मिली ट्राइसाईकिल की सौगात,साथ में आये बच्चे का स्कूल में दाखिला कराने के लिए बीएसए को दिया निर्देश******

अब्दुल अज़ीज़ 

बहराइच : (NNI 24) जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की जनसुनवाई में उपस्थित हुए नाज़िरपुरा निवासी मुबीन बेग ने इस आशय का प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया कि उसकी 03 वर्ष पुरानी ट्राइसाईकिल जर्जर अवस्था में है। जिस कारण उसे ट्राईसाइकिल चलाने में कठिनाई हो रही है। दिव्यांग मुबीन बेग ने डीएम से अनुरोध किया कि यदि उसे नई ट्राइसाइकिल मिल जाये तो उसके जीवन में आसानी पैदा हो जायेगी। डीएम ने फरियादी मुबीन की फरियाद सुनते ही तत्काल दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को फोन पर निर्देशित कर तत्काल ट्राइसाईकिल मंगा कर फरियादी को भेंट की तथा दिव्यांग मुबीन के साथ आये लगभग 05 वर्षीय आज़म की शिक्षा दिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चे का किसी विद्यालय में एडमिशन करा दिया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *