बहराइच में शुरू हुआ मुंसिफ टीवी एवं संवाद एक्सप्रेस.कॉम का नया सफर, ब्यूरो कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ…….

बहराइच में शुरू हुआ मुंसिफ टीवी एवं संवाद एक्सप्रेस.कॉम का नया सफर, ब्यूरो कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ…….

अब्दुल अज़ीज़

बहराइच : (NNI 24) जनपद बहराइच में मुंसिफ टीवी एवं संवाद एक्सप्रेस.कॉम के संयुक्त ब्यूरो कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फैज अहमद (यू.पी. प्रभारी, मुंसिफ टीवी एवं संपादक, संवाद एक्सप्रेस.कॉम) साथ ही एन आलम संपादक जनतंत्र प्राइम भारत न्यूज रहे।

मुख्य अतिथि फैज अहमद ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया तथा उपस्थित पत्रकारों और टीम के सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता ही मीडिया की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बहराइच ब्यूरो क्षेत्र की समस्याओं, जनहित के मुद्दों तथा सकारात्मक समाचारों को प्रमुखता से जनता तक पहुँचाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए मोहम्मद हसीब, ब्यूरो चीफ, मुंसिफ टीवी एवं संवाद एक्सप्रेस.कॉम, बहराइच ने कहा कि यह कार्यालय जनपद की पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने तथा निष्पक्ष समाचारों के प्रसारण के लिए समर्पित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *