कैंसर पीड़ित गरीब महिला की मदद को आगे आया इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट……

कैंसर पीड़ित गरीब महिला की मदद को आगे आया इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट……

बहराइच : (NNI 24) रिसिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मुरवनपूर्वा मलुआ भकुरहा से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव की एक बेहद गरीब महिला कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वह अपना समुचित इलाज तक नहीं करा पा रही थीं।

बताया गया कि महिला के परिवार में उनके बूढ़े पति के अलावा कमाई का कोई अन्य साधन नहीं है। बीमारी के इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए बेहद मुश्किल हो गया था।

ऐसे मुश्किल समय में इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट, बहराइच ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पीड़ित महिला के परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को ट्रस्ट की ओर से महिला को आर्थिक मदद प्रदान की गई, ताकि वह अपने इलाज की दिशा में आगे बढ़ सकें।

इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट की इस पहल से जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत मिली। इस मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं को भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है—इसी संदेश के साथ इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर राहत की उम्मीद जगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *