रमेश चंद्र कुंडे आयोग के सदस्य ने मेडिकल कॉलेज बहराइच का किया स्थलीय निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की की जाँच…….
अब्दुल अज़ीज़
बहराइच : (NNI 24) महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच का आज सोमवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के मा सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने निरीक्षण किया। मा. सदस्य ने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने आपातकालीन विभाग, आईसीयू, चिल्ड्रेन वार्ड, एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र), रेडियोलॉजी विभाग, एक्स-रे कक्ष, सीटी स्कैन यूनिट तथा पीआईसीयू वार्ड का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से उपचार, साफ-सफाई तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया।
उसके उपरांत प्रधानाचार्य प्रो डॉ संजय खत्री से भी वार्ता की गयी / निरीक्षण के उपरांत मा सदस्य श्री कुंडे ने चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. वर्मा, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, चिकित्सकगण, मीडिया प्रभारी, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ रिजवान, नर्सिंग अधीक्षका एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Cheif Editor
7607966260
