बहराइच में इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट की जानिब से शानदार इफ्तार का आयोजन………

बहराइच में इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट की जानिब से शानदार इफ्तार का आयोजन………

बहराइच : (NNI 24) मुकद्दस माह-ए-रमज़ान के मौके पर आज दिनांक 12/03/2026 को इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट बहराइच कमेटी की ओर से मोनिशा कॉम्प्लेक्स में एक भव्य इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और ट्रस्ट के जिम्मेदारान मौजूद रहे।

इफ्तार कार्यक्रम में खास तौर पर अब्दुल हसीब साहब एडवोकेट, यासर शाह पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश, अब्दुल मन्नान साहब ठेकेदार, तथा डॉक्टर मुबारक साहब (डायरेक्टर सबा हॉस्पिटल) सहित कई सम्मानित मेहमानों ने शिरकत की। इनके अलावा ट्रस्ट के अन्य जिम्मेदार सदस्य और समाजसेवी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रोज़ा इफ्तार से पहले सभी लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की। कार्यक्रम के दौरान रमज़ान के पवित्र महीने की अहमियत और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

इमदाद फाउंडेशन ट्रस्ट के जिम्मेदारों ने बताया कि ट्रस्ट हमेशा से सामाजिक और मानवीय कार्यों में सक्रिय रहा है और आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इफ्तार कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की और इसे समाज में एकता और मोहब्बत का संदेश देने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम का माहौल बेहद खुशनुमा रहा और आखिर में सभी मेहमानों ने मिलकर इफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *