खिदमत ए खल्क का सवाब कई गुना है: मुफ्ती अबुल इरफ़ान मोहम्मदी मिशन द्वारा जरूरतमंदों को वजी़फा का वितरण*******

खिदमत ए खल्क का सवाब कई गुना है: मुफ्ती अबुल इरफ़ान
मोहम्मदी मिशन द्वारा जरूरतमंदों को वजी़फा का वितरण*******

 

लखनऊ : (NNI 24) आल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के तत्वावधान में मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगीमहली क़ाज़ी ए शहर लखनऊ वा सरपरस्त ए आला ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन की सरपरस्ती वा सैयद इकबाल हाशमी राष्ट्रिय अध्यक्ष
आल इण्डिया मोहम्मदी मिशन की अध्यक्षता में रबी उल अव्वल के मुबारक मौके पर बेवा,गरीब ,बेसहारा 56 परिवारों को मिशन के कैंप आफिस टालकटोरा में वजी़फा और शीरीनी बांटा गया।
मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगीमहली क़ाज़ी ए शहर लखनऊ वा सरपरस्त ए आला ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन ने अपने बयान में फरमाया कि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त रहमान है और उसने कायनात के लिए अपनी रहमत के इज़हार के लिए नबी ए रहमत सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को इस दुनिया ए फा़नी में भेजो ताकि दुनिया व‌ आखिरत के गमों को दूर करके अमन व सुकून के साथ उम्मत अपनी बंदगी का इज़हार कर सके और आपकी सारी जिंदगी मजबूर, मज़लूम ,बेकस, बेसहारा, बेवा, यतीम की राहत रसाई फरमाते रहे और अपनी उम्मत को भी पैगाम दिया कि तुम लोग ज़मीन वालों पर रहम करो ताकि आसमान वाला तुम पर रहम करें हर ज़माने में लोग जो मोहब्बतें रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम में डूबे हुए अपनी हैसियत के मुताबिक अमल करते आए हैं और आज भी लोग जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगीमहली क़ाज़ी शहर लखनऊ सरपरस्त ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन ने अवाम से यह अपील करी है की रसूल अल्लाह सल्लालाहू अलेहे वासलम की जिंदगी के बारे में पढ़ें ,सुने और समझे और अपनी जिंदगी उसी के अनुसार गुजा़रे , अपनी हर मुमकिन कोशिश करके अमन, मोहब्बत और तालीम को आगे बढ़ाकर अल्लाह और उसके रसूल के गुलामों में अपना नाम दर्ज कराएं इसी में आपकी दुनिया और आखिरत की भलाई है।

आल इण्डिया य मुहम्मदी मिशन के राष्ट्रिय अध्यक्ष सैयद इकबाल हाशमी ने कहा कि परेशान , यतीम , बेसहारा लोगों की खिदमत करना बेहतरीन इबादत है। एक व्यक्ति जो अल्लाह के बन्दो की खिदमत करता है, उसका मकाम बुलन्द हो जाता है। सेवा अभियान काबिले तारीफ है। मौजूदा हालात में लोग तरह-तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन परिस्थितियों में गरीबों और बेसहारा जरूरतमंदो तक खाने-पीने का सामान पहुंचाना बहुत बड़ा सवाब का काम है। उन्होंने कहा कि हर महीने में हर साहब ए हैसियत को थोड़ा थोड़ा कर के भी काम किया जाए तो ज़रूरत मनदो की ज़रूरत पूरी हो जायेगी और करने वाले को कई गुना सवाब मिलगा , इसलिए बहैसियत लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए. गौरतलब है कि आल इण्डिया मुहम्मदी मिशन ने शहर के अलग-अलग इलाकों में शिविर लगाकर ज़रूरत मन्दो को फूड किट वा वजीफा वितरित किया जाता रहा है ।
सैयद इक़बाल हाशमी ने मोहम्मदी मिशन से संबंधित अंजुमनों से अपील करी है कि वह अपनी अपनी तौर पर इलाके के गरीबों जरूरतमंदों की हर मुमकिन मदद करने की कोशिश करें।

इस मौके पर हाजी नबी अहमद , डा आफताब हाशमी,आसिफ इकबाल हाशमी , तारिक हाशमी संयुक्त सचिव, एडवोकेट , हाफिज़ शकील निजा़मी खजांची, एडवोकेट फै़जा़न फिरंगीमहली, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *