प्रमुख सचिव ने ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान के तहत रोपित किये पौध……..

प्रमुख सचिव ने ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान के तहत रोपित किये पौध……..

बहराइच : (NNI 24) प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश वी. हेकाली झिमोमी नें प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) उत्तर प्रदेश श्रीमती अनुराधा वेमुरी के साथ शुक्रवार शाम बहराइच वन प्रभाग के बहराइच रेन्ज में स्थित कटहा ग्राम समाज भूमि प्लांटेशन साइट वर्ष 2024-25 का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुंदरेशा से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्रमुख सचिव श्रीमती झिमोमी ने अन्य अधिकारियों के साथ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील के अनुसार ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौध का रोपण भी किया।
प्रमुख सचिव श्रीमती झिमोमी ने अन्य अधिकारियों के साथ भेड़िया प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामवासियों तथा बहराइच वन प्रभाग के वन्य जीव मित्रों से संवाद करते हुए वन्य जीवों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि सजगता व सतर्कता बनाये रखें। आमजन को सुझाव दिया कि जिला प्रशासन, वन विभाग तथ वन्य जीव विशेषज्ञों द्वारा दिये जा रहे सुझावों पर अमल करें। प्रमुख सचिव ने वन्य जीव मित्रों को टी-शर्ट व कैप वितरित कर उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) उत्तर प्रदेश श्रीमती अनुराधा वेमुरी, देवीपाटन मण्डल के वन संरक्षक डॉ. सेम्मारन एम, बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *