जिला संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 73 लोगों की हुई जांच……

जिला संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 73 लोगों की हुई जांच……

अब्दुल अज़ीज़ 

बहराइच : (NNI 24) जनपद बहराइच के नाजिरपुरा स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर जिला संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालकों सहित अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में लोगों की नेत्र जांच, रक्तचाप (बीपी) एवं ब्लड शुगर की जांच की गई। जांच के दौरान सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 73 लोगों की जांच कर उन्हें उपचारित किया गया।

टीम प्रभारी आफाक अहमद ने बताया कि शिविर में रोडवेज के चालक एवं परिचालकों की नेत्र जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों के बेहतर स्वास्थ्य और आंखों की सही दृष्टि का होना सुरक्षित सड़क परिवहन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कर्मचारियों को समय पर जांच, उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।

शिविर में डॉ. पीयूष साहू, आफाक अहमद, सुधीर पाण्डेय, शिवरतन एवं अर्जुन प्रसाद सहित स्वास्थ्य टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जिला संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रोडवेज कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करना, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *