*गौंस ए आज़म ने मुर्दा दिलों में रूहानी जान डाल दी – मुफ्ती इरफान फिरंगी महली*
___________________________
*शान-ओ-शौकत से मनाया गया जश्न-ए-गौसुलवरा व जुलूस-ए-गौसिया*****गौंस ए आज़म ने मुर्दा दिलों में रूहानी जान डाल दी – मुफ्ती इरफान फिरंगी महली*
लखनऊ : (NNI 24) ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के तत्वाधान में दरगाह हजरत मखदूम शाहमीना शाह कुतुब ए अवध में हर साल की तरह इस साल भी शेख अब्दुल कादिर जिलानी पीराने पीर की याद में ग्याहरवीं शरीफ के मौके पर जश्ने गोससुल वरा व जुलूस ए गौसिया का आयोजन मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली की सरपरस्ती और सैयद इकबाल हाशमी की अध्यक्षता और शेख एजाज़ अली मिनाई सज्जादा नशीन, मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगीमहली की निगरानी में निकाला गया।
अपने झंडा बैनर के साथ मछली मोहाल, सदर , निशातगंज , खदरा , फैजुल्लागंज , बांसमंडी , आगा मीर ढेवडी ,जनता नगरी से अंजुमनों ने शिरकत की।
1.30 बजे दरगाह मखदूम शाह मीना शाह की दरगाह से जुलूस ए गौसिया बरामद हुआ जिसमें भारी संख्या में आशिकाने ए गौसे आज़म अपने झंडो ,बैनर और झांकियां, बग्घिया के साथ पीर ए दस्तगीर गौसे आजम के नारों और तरानो के साथ 2.30 बजे दरगाह हाजी उल हरमैंन मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां जश्ने गौसुल वरा का आगाज़ हाफीज़ शकील निजामी ने कुरान शरीफ की तिलावत से किया मुनीर रजा़ कादरी, सैय्यद तारिक हाशमी ने नात व मनकबत का नजराना पेश किया सलातो सलाम और मुफ्ती इरफान मियां फिरंगी महली काज़ी ए शहर की मुल्क और मिल्लत की तरक्की और हिफाज़त, भाई चारा को बढ़ावा, अमन अमान के लिए खुसूसी दुआ पर संपन्न हुआ।
मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली सरपरस्त ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन ने खिताब में कहा कि बगदाद में जब दीन कमज़ोर और निढाल हो गया था और दुनियादारी की गफलतों के बादल छा गये थे तब शेख अब्दुल कादिर जीलानी जो हसनी और हुसैनी व नूरानी थे और मर्तबा ए कमाल को पहुंच चुके थे। आका ए मदनी ने अपना नूरानी लुआब दहन शेख के मुंह में डाल कर फिर मौला अली कर्म उल्ला वजहु ने एक बार अपना लोआब ए दहन डालकर शेख को हुकुम फरमाया कि मस्जिद में बैठकर लोगों को तबलिग किया करो और जुल्मतो के बादल दूर कर के हक का इज़हार करो ना कि जगह-जगह जाकर दीन का ख्वानचा लअतरगाओ और उनको मोहिउद्दीन के खिताब से नवाजा़ जो कि तमाम जगह मशहूर हो गया और फिर जुल्मतो के बादल छठे ,मुर्दा दिलों में रूहानी जान पड़ गई, लोग गुमराही की तरफ से देने इस्लाम की तरफ रागीब हुए आपकी तालीमत ने मुसलमान के दिलों में वह रोशनी पैदा करी जिससे उनमें पैदा हो रही तमाम बुराइयां दूर हो गई।
सय्यद इकबाल हाशमी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन ने अपनी सदारती खुतबे में कहा कि आज का दौर जब के बहुत ही गुमराही का दौर है हम आपकी बारगाह में नज़राना लेकर आए हैं हकीकी नजराना यह है कि आप की तालीमात को अपने आमाल व किरदार में समेटे और अपनी दुनियादारी की नियत को ठीक करके हर काम अल्लाह और आका ए मदनी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की सुन्नतों को इख्तियार करके दीन का हिस्सा बने और औलिया अल्लाह की मोहब्बतों में डूबकर रहमान के बंदे बन जाएं।
डा सैय्यद इक़बाल हाशमी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन ने अपने खुसूसी खिताब में फरमाया कि हमारा हर काम सिर्फ खुदा के लिए हो हम शिरक व कुफ्र, झूठ , फरेब , बिदअत, चुगल खोरी बे हयाई ,शराब खोरी , हरामखोरी, दहशतगर्दी से परहेज करें खुद नेक बने और दूसरों को भी नेक बनाएं अल्लाह ताला हम को देख रहा है, सुन रहा है ,रोजी दे रहा है , औलाद दे रहा है, हर नेकी और भलाई वही देता है अल्लाह के दोनों फरिश्ते हमारे कंधों पर बैठकर सब नोट कर रहे हैं।
तारिक हाशमी सेक्रेटरी मोहम्मदी मिशन में जिला इंतेजामियां का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपकी मदद के बगैर हर साल की तरह इस साल भी शानो शौकत से निकाला गया जुलूस गौसिया मुमकिन नहीं था हम तमाम मिशन के जिम्मेदारान की तरफ से आपका शुक्रिया अदा करते हैं।
फैजान फिरंगी महली यूथ अध्यक्ष ऑल मोहम्मदी मिशन ने आए हुए तमाम अंजुमनो और मेहमानों का खैर मकदम किया और शुक्रिया अदा किया।
शेख शाकिर अली मीनाई उर्फ बाबू मियां उपाध्यक्ष मोहम्मदी मिशन की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी आम लंगर का आयोजन किया गया।
प्रोग्राम में खासतौर से उपाध्यक्ष शेख शाकिर अली मनाई उपाध्यक्ष डॉ आफताब हाशमी ,मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली , नासिर अली मीनाई, फ़ाकीर अली मीनाई , सलीम आज़ाद मक्की, मोहम्मद मुबीन, मोहम्मद जामी, मुहम्मद हलीम, मो नईम, मो फ़हीम, राशिद अली, मो फैसल, मुशाहिद शमशाद ,मो दिलशाद, मोहम्मद ताजबारी, कारी सिबटैन , तबरेज़ आलम , मो नायाब अत्तारी , मो सईद ने शिरकत की।